होमपीलीभीतPilibhit News: डीएम आवास पर निकला कोबरा,वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Pilibhit News: डीएम आवास पर निकला कोबरा,वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

spot_img

पीलीभीत: जिलाधिकारी के आवास में कोबरा सांप दिखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। डरे हुए कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची और एक घंटे में सांप को रेस्क्यू कर दिया गया। 

जिलाधिकारी आवास पर सभी कर्मचारी अपने काम में लगे थे। शनिवार को दोपहर के वक्त अचानक काला सांप दिखा। कर्मचारी इसे देखकर पीछे हट गए। खुद को सुरक्षित किया और आवास पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों को सतर्क किया। अधिकारियों को अवगत कराया।  

जिलाधिकारी आवास से सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने रेस्क्यू एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह को भेजा। शेर सिंह ने कर्मचारियों की मदद से एक घंटे में कोबरा को कब्जे में किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बारिश का सीजन है। सांप निकलने का खतरा अधिक है। दिन में एक दो रेस्क्यू हो जाते हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें