Home राजनैतिक शशि थरूर को हराकर, मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

शशि थरूर को हराकर, मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खरगे ने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे को चुन लिया गया हैं। खरगे ने 7897 मतों से विजय हासिल की जबकि शशि थरूर को 1000 वोट मिले। कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष आखिर मिल ही गया। राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

शशि थरूर अपने ट्विट में लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद हासिल करना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं आज शाम 4 से 4:30 बजे के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।  

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचीं सोनिया गांधी

 मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खरगे के आवास पर पहुंचीं। गौरतलब है कि कुछ ही देर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खरगे प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

मेरी भूमिका खरगे साहब तय करेंगे: राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। 

यह भी पढ़ें :Vivo दिवाली ऑफर: वीवो नया स्मार्टफोन 101 रुपये में घर ले आइए, साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी भी

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

हरदोई के निपुण को मिला आर्ट कॉम्पटीशन का सबसे बड़ा अवार्ड “राजा रवि वर्मा सम्मान 2023”

हरदोई: शहर के बावन चुंगी निवासी निपुण सोमवंशी ने" यथा नाम तथा कर्म"उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया. पोट्रेट आर्ट कॉम्पटीशन वर्ग में...

हाई ब्लड प्रेशर ((हाइपरटेंशन) के मरीज खाए यह फल, बिना दवा हाई BP होगा रफूचक्कर

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है. हाइपरटेंशन में हार्ट से शरीर के अन्य भागों तक ब्लड...

किरायेदारों के लिए बुरी खबर: किरायेदारों को अब दोगुना देना होगा बिजली का बिल

हरदोई/HDI Bharat: किरायानामा पर बिजली का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब घरेलू बिल की जगह व्यवसायिक दर से बिल का भुगतान...

फिर नोटबंदी: 2000 के नोट वापस लेगा RBI, 23 मई से शुरू होगी नोट बदलने की प्रक्रिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी करेंसी 2000 के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक के...