Homeधर्ममहाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भस्म आरती...

महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भस्म आरती में भी हुए शामिल

spot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा हाल ही में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वायरल फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किये। महाकाल के दर्शन दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट कोहली धोती पहने नजर आए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महकालेश्वर मंदिर में आम लोगों के साथ आरती की। virat और अनुष्का की यह सादगी उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है।

महकालेश्वर मंदिर में अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े दिखाई डे रहीं है। फोटो में अनुष्का की सादगी फैंस को खूब भा रही है। वहीं विराट कोहली की सादगी की भी लोग जमकर तारीफ रहे हैं।

anushka sharma pathaan 1

अनुष्का और विराट ने साथ में की आरती

विराट और अनुष्का फोटोज में महाकाल की भक्ति में लीन नजर aa रहे है । आपको बता दें कि दोनों ने वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन में भी हिस्सा लिया। अनुष्का और विराट कोहली ने महाकाल के मंदिर में साथ में आरती की। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

साथ नजर नहीं आई वामिका

लेकिन पता नहीं क्यों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ इन फोटोज में कहीं भी उनकी बेटी वामिका नहीं दिखाई दी। आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। इस कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना बटोरी थीं।

अनुष्का-विराट को देख फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देखकर उनके चाहने वाले खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा लगा इनको भगवान की शरण में देखकर।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इन्हें ऐसे देखकर अच्छा लगा।”

कुछ यूजर ने विराट कोहली की क्रिकेटर की सेंचुरी की भी कामना की। एक यूजर ने लिखा, “अब तो विराट की सेंचुरी तय है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ओम नम: शिवाय…भगवान विराट का फॉर्म वापिस दिला दो।”

- Advertisement -
spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट