होमधर्मजानिए आज का राशिफल,क्या है आपके ग्रहों की स्थिति

जानिए आज का राशिफल,क्या है आपके ग्रहों की स्थिति

spot_img

आज यानी 28 दिसंबर का राशिफल : गुरु मेष राशि में है। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बने हुए हैं। केतु कन्या राशि में। शुक्र वृश्चिक राशि में है। सूर्य, बुध और मंगल धनु राशि में। शनि कुंभ राशि में तथा राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। जानते है आज आपका क्या रहेगा राशिफल…

राशिफल-

मेष राशि- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर दिख रहे हैं। एक सुखद समय दिखाई दे रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी बन रही है। हर लिहाज से ये एक अच्छा समय कहा जा सकता है।
उपाय- सूर्य को रोज जल देते रहें।

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों की शारीरिक व नौकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम के नए आयाम स्थापित हो सकते हैं। बच्चों से मुलाकात व लगाव बढ़ेगा। इतना याद रखें कि जो कुछ भी आप कमा कर रहे हैं उसको किसी लेन-देन में मत करिएगा। नहीं तो लौट के आना मुश्किल हो सकता है । आपका व्यापार और व्यवसाय सही चलता रहेगा।
उपाय- माँ काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- इस राशि के लोग ओजस्वी बने रहेंगे। आपका समाज मे नाम होगा, कद बढ़ेगा। आर्थिक, व्यावसायिक, सामाजिक रूप से उत्थान करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा है।
उपाय- हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- आपके स्वास्थ्य में धीरे- धीरे सुधार शुरू होगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से अच्छी है। आपका व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा,वाणी पर संयम रखें।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों के आर्थिक मामले सुलझेंगे। कहीं यात्रा के योग बनेंगे। अच्छा समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है।                                                          उपाय- पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है ।आपको पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा।    उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- इस राशि के जातकों के यात्रा के योग बनेंगे। आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहने वाला है लेकिन लिक्विड फंड की थोड़ी सी कमी महसूस होगी।
उपाय-गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां अभी आपके प्रतिकूल हैं। इसलिए सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहने वालाहै।
उपाय- हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहने वाली है। खूब मौज करेंगे। आपके आनंद दायक जीवन का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहने वाला है। प्रेम, संतान पहले से सुधर चुका है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आपको बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। किसी से गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय-काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- इस राशि के जातको में वाणिज्य कला के छात्र जो सीए इत्यादि करते हैं या मैथ्स पढ़ते हैं, उनके लिए सुअवसर है। लेखकों, कवियों के लिए सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य ठीक है। पल व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय-गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- आपकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह के संकेत भी हैं। प्रेम, संतान और व्यापार भी अच्छा रहने वाला है।
उपाय-हरी वस्तु का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में राशिफल से जुड़ी दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह आप जरूर लें।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें