होमविज्ञान/तकनीकCES 2023: अब तक का सबसे बड़ा टेबलेट Lenovo Tab Extreme लॉन्च,...

CES 2023: अब तक का सबसे बड़ा टेबलेट Lenovo Tab Extreme लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

spot_img

CES 2023 यानि कि Consumer Electronics Show में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मेकर कंपनियों ने  कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। CES में Lenovo ने अपना टैबलेट भी लॉन्च किया है जिसे Lenovo Tab Extreme नाम दिया गया है। इस टैबलेट में 14.5 इंच OLED डिस्प्ले के साथ में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है।

Lenovo Tab Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। इसमें 12300mAh की बैटरी दी गई है जिसमें रीवर्स चार्जिंग फीचर भी शामिल किया गया है। क्या है टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी के इस आर्टिकल में दी गयी है। 

Lenovo Tab Extreme के फीचर और स्पेसिफिकेशंस

Lenovo Tab Extreme में 14.5 इंच का एक बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। लेनोवो टैब एक्सट्रीम के साथ कंपनी ने Precision Pen 3 का सपोर्ट भी दिया है। लेकिन यह पेन अलग से आपको पैसे देने होगें, साथ में कीबोर्ड और फोलियो को भी अलग से एक्सेसरी के रूप में पेश किया गया है। 

Lenovo Tab Extreme में Dimensity 9000 चिपसेट का प्रयोग किया गया है जिसे 12 जीबी रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 12,300mAh की है जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

वहीँ चार्जिंग के लिए यह 68W चार्जर को सपोर्ट करता है। लेनोवो टैब एक्सट्रीम में रियर में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का एक और सपोर्टिव कैमरा भी है। इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है जिसमें RGB सेंसर भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB-C 3.2 Gen 1 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें डिस्प्ले आउट, रीवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं। ऑडियो के लिए इस डिवाइस में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ JBL स्पीकर्स हैं। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। Lenovo Tab Extreme का डाइमेंशन 327.8 x 210.8 x 5.85mm और वजन केवल 740 ग्राम है। 

Lenovo Tab Extreme की कीमत

Lenovo Tab Extreme कंपनी का अब तक का सबसे लेटेस्ट टैबलेट है जिसे CES 2023 में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,199 डॉलर (लगभग 99 हजार रुपये) है। जो कि आने वाले समय में अमेरिका में उपलब्ध करवाया जाएगा।

कंपनी के अधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा टैबलेट है। टैबलेट स्टोन ग्रे के सिंगल कलर में आता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें