Homeजिला चुनेंयूपी : पीसीएस-2021 का परिणाम घोषित, प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने...

यूपी : पीसीएस-2021 का परिणाम घोषित, प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार शाम सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। 29 अलग प्रकार की 678 रिक्तयों के सापेक्ष 627 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।  

मानधाता, प्रतापगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने यूपीपीएससी परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, प्रतापगढ़ के अमनदीप ने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्नाव की सौम्या मिश्रा मेरिट में दूसरे नंबर पर रही हैं। परीक्षाफल आप आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड एवं वेबसाइट देख सकते है। 

लोक सेवा आयोग के सचिव आलोक कुमार ने बताया उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 51 पद (प्रधानाचार्य के 49 पद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के दो) खाली रह गए। सफल घोषित किए गए 627 अभ्यर्थियों में 120 अभ्यर्थियों का चयन कुछ आवश्यक अभिलेखों के अभाव के कारण औपबंधिक है।

सचिव के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी और इसके बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/पदवार श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। 

बता दें कि आयोग ने पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2022 को घोषित किया था। मुख्य परीक्षा में 1285 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया। 21 जुलाई से पांच अगस्त तक हुए इंटरव्यू में 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना