होमसीतापुरयूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कई जिलों में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, पथराव...

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कई जिलों में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, पथराव और फायरिंग की घटनाएं

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में आज यानी गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन किए जा रहे हैं।जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुई छिटपुट घटनाओं के बाद एक बार फिर से ब्लाॅक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान गुरुवार को यूपी के कई जिलों में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में बवाल हो गया। हालात ऐसे हो गए कि कहीं ईंट और पत्थर चले तो कहीं पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां चटकानी पड़ीं।

यह भी पढ़ें :लचर प्रगति देख 9 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कारण बताओ नोटिस

भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। कई जगह हुई मारपीट में लोग घायल भी हुए। लोगों ने सड़क पर जमकर हल्ला काटा। कई जगह तो पुलिस आम इंसानों की तहर खड़े होकर तमाशबीन बनी रही। कई जिलों में पुलिस से धक्का-मुक्की की भी खबर आ रही है। यूपी के कन्नौज, इटावा, बांदा, फर्रुखाबाद, जालौन, हमीरपुर, उन्नाव आदि जगहों से हंगामे की खबर आ रही है।

यह भी पढ़ें : कुशी बाजपेयी सहित 4 लोगो ने किया ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर हुए बवाल के दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग भी हुई।

यह भी पढ़ें : 34 विद्यालयों को नोटिस, डीआईओएस ने जताई नाराजगी

घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी। घटना के बाद तनाव है। फिलहाल पुलिस पूरे हालात को काबू में करने का दावा कर रही है। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

रोजगार सम्बधित ख़बरें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें