होमसीतापुरसीतापुर: ढाबा संचालक की धारदार हथियार से हत्या, शव पुलिस चौकी के...

सीतापुर: ढाबा संचालक की धारदार हथियार से हत्या, शव पुलिस चौकी के पास फेंका

spot_img

सीतापुर: हाईवे पर ढाबा संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। चौकी से महज़ 100 मीटर दूर ढाबा संचालक का शव उसी के ढाबे में मिला है। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया। मामला खैराबाद  इलाके से जुड़ा हुआ है।

 खैराबाद कस्बे के महेंद्री टोला निवासी अशोक कुमार गुप्ता का ढाबा खैराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित मछरेहटा चौकी से 100 मीटर दूर है। अशोक कुमार के पुत्र रिक्की की माने तो रविवार देर शाम उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता ढाबा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। आधी रात के करीब फोन किया गया तो उनका  मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कहीं भी उनका पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए सुबह करीब 9:00 बजे परिवार के लोग ढाबे पर पहुंचे तो 60 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता का ढाबे के भीतर शव मिला। शरीर पर गहरे घाव मिले।

हरदोई: दिनदहाड़े बस कंडक्टर की हत्या, शव खेत में फेंका

सीओ सिटी पीयूष सिंह खैराबाद थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बीच परिजनों के बयान दर्ज किए गए। सीओ सिटी का कहना है कि फिलहाल परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। ढाबा संचालक के पैर बंधे हुए थे। शरीर पर मिले घाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। घटना से जुड़े हर पक्ष को ध्यान में रखते हुए मामले में जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने  घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

लॉकर टूटा मिला

ढाबा संचालक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। परिवार के लोगों की मानें तो ढाबे के भीतर लॉकर भी बना रखा था। जिसमें ढाबा संचालक अपनी नकदी रखते थे। अनुमान है कि घटना की रात लॉकर में तीन से चार लाख रुपया भी था।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें