होमउत्तर प्रदेशयूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी, अध्यक्ष बनते...

यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी, अध्यक्ष बनते ही बोले 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे

spot_img

लखनऊ: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव का एलान करते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। वर्तमान योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुशासन के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित होने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : अंडर-19 क्रिकेट के लिए रश्मि पाल ने फाइनल ट्रायल में बनायीं अपनी जगह, लखनऊ जोन का करेंगी प्रतिनिधित्व

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार काम करूंगा। भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के मोड़ में रहते है।

उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे बीजेपी कार्यकर्ता हैं जो मुझसे अच्छा काम कर सकते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका दिया है अब नेतृत्व के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पिछले चार चुनाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपार सफलता मिली है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत से अच्छे परिणाम दिए है। मोदी के नेतृत्व में सफलता के इस क्रम को लगातार जारी रखेंगें। उन्होंने कहा कि यूपी में बूथ स्तर तक भाजपा का संगठन खड़ा है। 2024 में सभी 80 सीटों पर पार्टी की जीत होगी।

यह भी पढ़ें : Raju Shrivastva: राजू श्रीवास्तव ने 15 दिन बाद खोलीं आखें, कानपुर में खुशी की लहर

भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोट बैंक साधने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा। वहीं, लगातार दूसरी बार पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पश्चिम से पूर्वांचल तक ओबीसी वोट बैंक में अच्छा संदेश जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनायें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें