होमउत्तर प्रदेश2 दर्जन आईएएस अधिकारियों के देर रात तबादला, बुधवार सुबह तक जारी...

2 दर्जन आईएएस अधिकारियों के देर रात तबादला, बुधवार सुबह तक जारी हो सकती है सूची

प्रदेश सरकार ने मंगलवार की आधी रात बाद मुख्य सचिव के स्टाफ अधिकारी अनिल पाठक सहित करीब दो दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई जिलों के डीएम और नगर आयुक्त शामिल हैं।

 हालांकि, प्रदेश सरकार ने तबादला सूची रात में जारी नहीं की है। ट्रांसफर आदेश रात में संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराने के बाद सूची बुधवार सुबह जारी किए जाने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति व अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कई आईएएस अधिकारी नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। इसी तरह एक अपर मुख्य सचिव को लेकर लंबे समय से शिकायतों की चर्चा थी। वहीं प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। 

कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार कम किए जा सकते हैं और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की संभावना है। कई विभागों में विशेष सचिव की तैनाती हुई है। एक जिले के जिलाधिकारी का आचारण-व्यवहार काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। in डीएम के साथ पूर्वांचल के कई जिलों के डीएम बदले जाने की चर्चा है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें