Homeउत्तर प्रदेशप्रचंड गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने हीटवेव का किया अलर्ट...

प्रचंड गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने हीटवेव का किया अलर्ट जारी

UP weather update:मानसून देर से आ रहा जिसके कारण इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। रात और दिन दोनों का तापमान लोगों को बहुत परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभागने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

12 जून को हरदोई सीतापुर फर्रुखाबाद और उसके आसपास के जिलों में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का उम्मीद जताई जा रही है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी कभी बदली भी दिखाई दे सकती हैं। पश्चिम उत्तर पश्चिम हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। इसके अलावा लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।



वही मंगलवार 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावनाउम्मीद नहीं है। हवा लगभग 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें