होमउत्तर प्रदेशलेखपाल भर्ती का चयन परिणाम घोषित, 7897 की किस्मत चमकी

लेखपाल भर्ती का चयन परिणाम घोषित, 7897 की किस्मत चमकी

spot_img

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को लेखपाल भर्ती के अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राजस्व लेखपाल के 8085 पदों के लिए 7897 उम्मीदवारों को पात्र माना गया है। इनमें 3193 अनारक्षित वर्ग, 780 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 1651 अनुसूचित जाति, 149 अनुसूचित जनजाति और 2124 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

लेखपाल भर्ती: 188 लोगों को आगे की भर्ती में मिलेगा मौका

निशक्त वर्ग में रोगमुक्त, एसिड अटैक, बहुदिव्यांगता वर्ग में पात्र न होने पर 188 पदों को आगे की भर्ती के लिए रखा गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंतिम चयन परिणाम को मंजूरी दी गई।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना द्वारा जारी किए गए परिणाम के मुताबिक राजस्व लेखपाल भर्ती के अंतिम चयन परिणाम में क्षैतिज आरक्षण (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, निशक्त एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी में रखा गया है। चयन परिणाम में 253 को औपबंधित रूप से शामिल किया गया है और एक अभ्यर्थी को विदहेल्ड चिह्नित किया गया है।

औपबंधित रूप से चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम आयोग राजस्व विभाग के निर्णय के अधीन होगा। चयन परिणाम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे आदेशों के अंतिम आदेशों के अधीन होगा। लेखपाल भर्ती चयन परिणाम को आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।

खुशखबरी: जिले के 6 हजार किसानों का करोड़ो का बिजली बिल होगा माफ

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें