Homeउत्तर प्रदेशअस्पताल संचालक पर नर्स ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, कहा रात...

अस्पताल संचालक पर नर्स ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, कहा रात भर नोंचता रहा दरिंदा

आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र में एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि संचालक ने अपने चैंबर में बुलाया, नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया।

नर्स ने बताया कि संचालक रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पीड़िता के अनुसार वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है। ताल सेमरी निवासी अस्पताल का साझीदार संचालक है। 2 अगस्त की रात को राकेश ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया। 

उसने कहा कि महिला मरीज को आना है, इस पर वो रुक गई। रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पूरी रात अपने चैम्बर में कैद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सुबह राकेश भाग निकला। उस समय वह काफी दहशत में थी, किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजन को जानकारी दी। उन्होंने हिम्मत बंधाई तो पुलिस से शिकायत की। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

Rojgar alert Banner
- Advertisement -
spot_img
- Advertisment -

लेटेस्ट