होमउत्तर प्रदेशUP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें...

UP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

spot_img

UP B.Ed Result 2022: उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट (UP B.Ed Result 2022) आज जारी कर दिया गया। यूपी बीएड जेईई 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को बरेली विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था। यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू हुई थी।

लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 थी। जो उम्मीदवार UP B.Ed JEE 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, उनके रिजल्ट UP B.Ed Result 2022 का इंतजार आज खत्म हो गया। एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।

UP B.Ed Result 2022 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट ले लें।

परिणाम के बाद क्या होगा अगला चरण?
यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें