होमउत्तर प्रदेशUP Budget 2023: योगी सरकार के बजट से जुड़ी 10 बड़ी घोषणाएं

UP Budget 2023: योगी सरकार के बजट से जुड़ी 10 बड़ी घोषणाएं

spot_img

योगी सरकार ने बुधवार को दूसरा बजट पेश किया। बजट 06 लाख 90 हजार 02 सौ 42 करोड़ 43 लाख रुपये का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतना भारी भरकम बजट हमारे कुशल वित्तीय प्रबंधन का प्रमाण है। बीते वर्ष जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया फिर भी राजस्व की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश किया गया है। यही कारण है कि आने वाले समय में 21 एयरपोर्ट वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।

यहां पढ़ें बजट से 10 जुड़ी बड़ी घोषणाएं…

  1. प्रदेश के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए 3 हजार 600 करोड़ रुपये देने का एलान किया गया है।
  2. स्वास्थ्य व्यवस्था पर 12,650 करोड़ रुपये खर्च का एलान। 
  3. झांसी-चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 235 करोड़ रुपये का एलान।
  4. उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्कों की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये देने का एलान।
  5. सभी जिलों में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने के उद्देश्य के तहत 14 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
  6. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 585 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  7. आगरा मेट्रो रेल परियोजना हेतु 465 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है।
  8. दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 1306 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है। 
  9. मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण / नये शहर प्रोत्साहन योजना हेतु 3,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है। 
  10. गोरखपुर नगर स्थित गोडधोड्या नाला एवं रामगढ़ ताल के जीर्णोद्धार तथा इंटरसेप्शन, डाइवर्जन एवं ट्रीटमेंट सम्बन्धी परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए 650 करोड़ 10 लाख रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें