Homeहरदोईबाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी 1.12 करोड़ की सहायता, सर्वे में 3,430...

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी 1.12 करोड़ की सहायता, सर्वे में 3,430 किसान चिन्हित

spot_img
spot_img

सवायजपुर/हरदोई। हरदोई जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जानी थी उस प्रक्रिया में सवायजपुर तहसील ने सर्वे पूरा करा लिया है। सर्वे में बताया गया है कि 3 हजार,430 किसानों की 661.10 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद के लिए 1 करोड़,12 लाख ,387 रुपये की रिपोर्ट दैवीय आपदा में जिला प्रशासन को अधिकारियों ने भेज दी है।

तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला ने बताया कि सवायजपुर क्षेत्र के नगर साहसी, प्रतिपालपुर, सुदनीपुर शानपुर, अर्जुनपुर, भदार, अंटवा, बरगदापुरवा, अरवल, कुढ़ा, बेहटा मुड़िया, भवानीपुर, तिवारीपुरवा, छोछपुर, सहित 23 राजस्व गांव व इनके 46 मजरा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। बाढ़ से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त परिवारों को राशन वितरित किया था। दैवीय आपदा मद में आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील में सर्वे कराया गया। बताया कि सर्वे में 3 हजार, 430 किसानों की 661.10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना, धान, मूंगफली आदि की फसल प्रभावित हुई।

उप जिलाधिकारी डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि फसल का सर्वे कराने के बाद नियमानुसार 33 फीसद मुआवजा किसानों को दिया जाता है। तहसील के किसानों के लिए आर्थिक मदद मांगी गई है। शासन से जैसे ही हरी झंडी मिलती है तुरंत प्रभावित किसानों को सरकारी अनुदान उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें