Homeक्राइमहाथरस केस : पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी करेगी पूछताछ CBI...

हाथरस केस : पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी करेगी पूछताछ CBI , पूर्व SP और SDM के लिए सवाल तैयार

हाथरस केस : पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी करेगी पूछताछ CBI , पूर्व SP और SDM के लिए सवाल तैयार

हाथरस कांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम अब जिले के पूर्व एसपी विक्रांत वीर और एसडीएम सदर पद पर तैनात रहे आईएएस अफसर प्रेम प्रकाश मीणा से भी पूछताछ करने जा रही है। दोनों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

प्रदेश सरकार ने जिले के एसपी विक्रांत वीर समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया था। हालांकि प्रेम प्रकाश मीणा घटना के बाद भी जिले में एसडीएम सदर पद पर तैनात हैं। मृत युवती के अंतिम संस्कार से लेकर उसके गांव में लोगों के आवागमन पर लगाई गई रोक के दौरान भी वह लगातार वहां बने रहे। वह वर्ष 2018 बैच के आईएएस हैं। अब सीबीआई इन दोनों अफसरों से पूछताछ करके घटना और उसके बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाइयों के बारे में जानकारी जुटाएगी। इससे पहले वह अलीगढ़ जिला जेल में निरुद्ध चारों आरोपियों के अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और मृत युवती के परिवारीजनों से भी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने युवती के इलाज और उसे दी गई दवाओं के बारे में भी विवरण हासिल किया। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना