हरदोई: डीसीएम श्रीराम चीनी मिल हरियावां के वर्ष 2023-24 पेराई सत्र का शुभारम्भ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने बैलगाड़ी, टैक्टर-ट्राली तथा ट्रक कांटा तौल का फीता काटकर किया. जिलाधिकारी ने बैलों को तिलक लगाकर एवं माला भी पहनाई, इसके अलावा गन्ना किसानों को कम्बल, बाल्टी, मिठाई व चेक प्रदान किया।
समय पर भुगतान सुनिश्चित करायें: जिलाधिकारी
इस अवसर पर डीएम ने गन्ना किसानों से कहा कि अपना अधिक से अधिक गन्ना मिल को भेजें और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य का लाभ उठायें। इसके अलावा उन्होने मिल प्रबन्धन से कहा कि मिल में गन्ना लाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और उन्हें पेयजल, छाया, रोशन तथा बैलों की चारे आदि की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करायें.

- यह भी पढ़ें:
- हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी: हरदोई को दी 541 करोड़ की योजनाओं की सौगात
- प्रधान को कार्यो में गड़बड़ी करना पड़ा भारी, वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
- Vivo Y78t स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कहा कि गन्ना बिक्रय करने वाले किसानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मिल परिसर में एक विशाल झण्डा फहराया और सभी के साथ राष्टगान गाया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रेमा गौतम, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ हरियावां शिल्पी, मिल हेड प्रबन्धक श्री त्यागी सहित मिल प्रबन्धक का समस्त स्टाप के साथ भारी संख्या में गन्ना किसान उपस्थित रहे।







