Ira khan wedding date: बॉलीवुड एक्टर मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले साल इटली में हुई ग्रैंड सगाई सेरेमनी के बाद अब आमिर की बेटी की शादी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है।
आइरा ने अपने पापा आमिर खान की तरह फिल्म जगत में अपना करिएर नहीं बनाया बल्कि अपनी ही चॉइज ली है लेकिन फिर भी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में रही हैं। आइरा खान और नुपूर शिखरे पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब फाइनली वो इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं।
आइरा खान की शादी कब और कहां होगी ?
मिली जानकारी के अनुसार आइरा खान और नुपूर नए साल पर यानि कि जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। सगाई जहां देश के बाहर हुई थी वहीं शादी अपने देश में ही होगी। एक रिपोर्ट में बताया है कि दोनों ने उदयपुर की एक आइकॉनिक आउटडोर लोकेशन को शादी के लिए चुना किया है। नए साल के दो दिन बाद यानि 3 जनवरी को दोनों पहले कोर्ट मैरिज करेंगे जिसके बाद ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन किया जायेगा।
- यह भी पढ़ें:
- इन 5 राशि के जातकों की बदलने वाली है किस्मत, जाने वजह
- भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में रजनीकांत समेत बॉलीवुड स्टार्स भी बनेंगे गवाह
- स्नैपड्रैगन 8 GEN 3′ प्रोसेसर के साथ iQOO 12 5G लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस शहर में होगा रिसेप्शन!
सेलेब्रिटीज आमतौर पर शादियों को बहुत प्राइवेट और रिजर्व रखते हैं इसलिए हर किसी को इनवाइट नहीं किया जाता। हालांकि रिसेप्शन में इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को इनवाइट किया जाता है। जहां तक आइरा और नुपूर के रिसेप्शन की बात है तो इसे दिल्ली में आयोजित नहीं किया जा रहा है। खबर है कि कपल 13 जनवरी को मायानगरी मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा।
आइरा खान-नुपूर की लव स्टोरी ?
आइरा और नुपूर की लव स्टोरी लॉकडाउन में शुरू हुई थी। तब आइरा अपने पिता आमिर खान के घर पर रह रही थीं और इसी दौरान नुपूर शिखरे, की मुलाकात फिटनेस सेशन्स के दौरान आइरा से हुई। आपको बता दें नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर हैं. काफी कम वक्त में दोनों का बॉन्ड बेहतर होता चला गया। इस तरह पहले यह कहानी दोस्ती और फिर दोस्ती से प्यार में बदल गई।







