HomeवाराणसीVaranasi News: जौनपुर में बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत, 20...

Varanasi News: जौनपुर में बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

Varanasi News: जौनपुर के शाहगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बनारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

हादसा गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के चलते वाहन दाईं ओर चला गया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक की गलती बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

Latest Varanasi News के लिए क्लिक करें..

1 COMMENT

Comments are closed.

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना