HomeहरदोईHardoi News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, 20 हजार रुपये...

Hardoi News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, 20 हजार रुपये का जुर्माना

Hardoi News: पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को हरदोई और संडीला नगर निकायों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पॉलीथिन, थर्माकोल एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान अमित कुमार गुप्ता और अंकुर मित्तल के प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। दोनों दुकानदारों से कुल 7 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के दौरान अन्य दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा कई व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला, सहायक अभियंता (पर्यावरण) महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान सहित नगर पालिका की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

वहीं संडीला में अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर नगर क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और सब्जी मंडी में विशेष जांच अभियान चलाया गया। खाद्य निरीक्षक राजमंगल सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान 1,200 ग्राम पॉलीथिन, 400 ग्राम थर्माकोल और 600 ग्राम प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में अवर अभियंता गौरव शुक्ला, अमित कुमार सहित नगर निकाय के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।

नगर निकाय अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की बिक्री एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना