HomeहरदोईHardoi News: हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Hardoi News: अपराध नियंत्रण और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 25 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जून को जनपद के सभी थानों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र से अनिल मिश्रा, कछौना थाना क्षेत्र से अनिल कुमार, कामेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रपाल एवं गन्नी को गिरफ्तार किया गया। बिलग्राम थाना पुलिस ने सुआ को गिरफ्तार किया।

अतरौली थाना क्षेत्र में रोहित, वीरेंद्र, सुरेंद्र और अयोध्या को हिरासत में लिया गया। वहीं कासिमपुर थाना पुलिस ने नेकपाल, रामदास, सुधा उर्फ रानी तथा रामवती को गिरफ्तार किया।

मझिला थाना क्षेत्र से लल्ला, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से रमेशचंद्र, जबकि टड़ियावां थाना पुलिस ने महिपाल, लक्ष्मी और सुनील को गिरफ्तार किया।

बेनीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार, भयन्नू, सतेंद्र, फूल सिंह तथा अहीबरलाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा सवायजपुर क्षेत्र से संजय को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना