HomeहरदोईHardoi News: UPSC, UPPSC, SSC, NEET और JEE की फ्री कोचिंग, 20...

Hardoi News: UPSC, UPPSC, SSC, NEET और JEE की फ्री कोचिंग, 20 जून तक करें आवेदन

Hardoi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), जेईई और नीट जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। कोचिंग कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है।

योजना के अनुसार UPSC और UPPSC की कक्षाएं सीएसएन पीजी कॉलेज में संचालित होंगी, जबकि SSC, JEE और NEET की तैयारी के लिए आरआर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि UPSC और UPPSC के लिए स्नातक एवं स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं SSC के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। JEE और NEET की तैयारी करने वाले इंटरमीडिएट एवं इंटर पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन कक्ष संख्या-08 से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर 20 जून तक जमा करनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 916914399 एवं 8303816492 पर संपर्क कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना