HomeहरदोईHardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, बाइक की टक्कर...

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हादसा, बाइक की टक्कर से 2 लोग गंभीर घायल

Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और सड़क किनारे काम कर रहे एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे सतौथा गांव के पास हुआ। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी अश्विनी (22) अपने एक मित्र के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सवायजपुर जा रहे थे। इसी दौरान सतौथा गांव निवासी कुसुम अग्निहोत्री (50) गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे धान की रोपाई के बाद सड़क पर पड़ी जीन पाइप को समेट रहे थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कुसुम अग्निहोत्री से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अश्विनी और कुसुम अग्निहोत्री दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना