HomeहरदोईHardoi News: सीजेएम कोर्ट से सुनवाई के दौरान फरार हुए आरोपी पर...

Hardoi News: सीजेएम कोर्ट से सुनवाई के दौरान फरार हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Hardoi News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय परिसर से सुनवाई के दौरान फरार हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विवेक कुमार, पुत्र महेशचंद्र , चेक बाउंस से जुड़े एक मामले (धारा 138 एनआई एक्ट) में निर्धारित सुनवाई के लिए बुधवार दोपहर करीब 3:20 बजे सीजेएम न्यायालय में उपस्थित हुआ था।

बताया गया कि शाम करीब 5:30 बजे कोर्ट मोहर्रिर हेमंत चौधरी न्यायालय के निर्देश पर एक अन्य सजायाफ्ता कैदी का वारंट लेकर जिला कारागार गए थे, जबकि अन्य कर्मचारी भी न्यायिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी बिना किसी अनुमति के न्यायालय परिसर से निकल गया।

करीब 6 बजे जब आरोपी को अदालत में दोबारा बुलाया गया तो वह मौजूद नहीं मिला। इसके बाद न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में आरोपी को अकेले गेट नंबर-7 से बाहर जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस और न्यायालय कर्मियों ने उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन तत्काल उसका पता नहीं चल सका।

अगले दिन आरोपी अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में पेश हुआ। पहले से जारी वारंट के आधार पर अदालत ने उसे जिला कारागार भेज दिया।

सीजेएम के निर्देश के अनुपालन में कोर्ट मोहर्रिर की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से बिना अनुमति फरार होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह मुकदमा 4 जुलाई को दर्ज किया गया था और मामले की जांच जारी है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना