होमहरदोईसपा-बसपा सरकार में जो गुंडे और माफिया राज कर रहे थे, वह...

सपा-बसपा सरकार में जो गुंडे और माफिया राज कर रहे थे, वह योगी राज में जेल की हवा खा रहे हैं:नितिन अग्रवाल

spot_img

हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल ने भरावन में बने ब्लॉक सभागार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकार में जो गुंडे और माफिया राज कर रहे थे। वह योगी राज में जेल की हवा खा रहे हैं। नितिन अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: दोस्तों ने ही दोस्त की गला रेतकर की निर्मम हत्या

नितिन अग्रवाल ने कहा कि यूपी में बिना भेदभाव के योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वह समय नहीं भूलना चाहिए जब सपा-बसपा की सरकार थी। तब खास वर्ग के लोगों को ही लाभ दिया जाता था।

उन्होंने कहा जो भाजपा और योगी-मोदी का विरोध करते हैं। उनमें जनता के बीच आकर बोलने का साहस नही है। कहा कि भरावन से उनका पीढ़ियों पुराना रिश्ता है। राजनीति में भरावन के लोगों ने हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है।

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि बिना जनप्रतिनिधियों के विकास कार्य संभव नहीं। प्रधान व बीडीसी अधिकारियों का सहयोग कर विकास कार्य करवाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर मे तिरंगा फहराने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम को कुंवर वीरेंद्र सिंह, रामस्वरूप सिंह, धीरेंद्र तोमर, विनोद सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: अपनी ससुराल में ही पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें