HomeहरदोईHardoi News: अपनी ससुराल में ही पति ने पत्नी को उतारा मौत...

Hardoi News: अपनी ससुराल में ही पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई: ससुराल पहुंचे पति ने वहां अपनी पत्नी को लाठी-डंडे से इस तरह पीटा कि उसकी वहीं पर मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली के प्रतापनगर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है।

बताते हैं कि सीतापुर ज़िले के नहर चौराहा थाना मिश्रिख निवासी सर्वेश की शादी बेनीगंज कोतवाली के प्रतापनगर निवासी प्रेम की बहन 35 वर्षीय गीता के साथ हुई थी। गीता दो दिन पहले ही अपने मायके प्रतापनगर आई हुई थी। शुक्रवार को सर्वेश भी पीछे से ससुराल आ गया।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: दोस्तों ने ही दोस्त की गला रेतकर की निर्मम हत्या

प्रेम ने बताया है कि किसी बात पर उसकी बहन गीता और बहनोई सर्वेश के साथ कहासुनी होने लगी। उसी बात पर सर्वेश लाठी-डंडे से गीता को बेरहमी से पीटने लगा। सर्वेश उसे तब तक पीटता रहा,जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने हत्यारे सर्वेश को दबोच लिया। गीता के तीन बच्चे हैं। बेटी की मौत से मायके वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने कहा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UP News: दुष्कर्म मामले में बसपा सांसद अतुल राय बरी, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की हो चुकी है मौत

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना