HomeऑटोमोबाइलMahindra XUV400 पर 3.5 लाख तक की छूट, जाने ऑफर और कीमत...

Mahindra XUV400 पर 3.5 लाख तक की छूट, जाने ऑफर और कीमत  

spot_img
spot_img

Mahindra XUV400 Diwali Offer:  नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आपका स्वागत है HDI BHarat के ऑटोमोबाइल सेक्शन में. दोस्तों यदि आप इस दीपावली अपने घर एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Mahindra XUV400 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जिस पर कंपनी आपको 3 लाख 50 हजार रुपए की भारी भरकम छूट दे रही है। चलिए जानते है  Mahindra XUV400 और उस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से.. 

Mahindra XUV400 पर दिवाली ऑफर

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV400 पर 1 लाख 50 हजार से लेकर 3 लाख 50 हजार तक डिस्काउंट दे रही है. यह डिस्काउंट ऑफर कार के मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से कम और अधिक भी हो सकता है.  Mahindra XUV400 का एसयूवी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV से सीधा मुकाबला रहता है.  

Mahindra XUV300 पर डिस्काउंट

महिंद्रा की Mahindra XUV300 सबसे छोटी एसयूवी है इस पर दिवाली 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर में XUV300 के W8 और W6 वेरिएंट दोनों शामिल हैं. SUV के टॉप-एंड वैरिएंट W8 पर 95,000 की नकद छूट दी जा रही है. वहीं W6 वेरिएंट को 80,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 25,000 रुपये की महिंद्रा की मुफ्त आधिकारिक एक्सेसरीज़ शामिल हैं. 

Mahindra XUV400 की भारत में कीमत   

Mahindra XUV400 की भारतीय बाजार में कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू होकर 19.39 लाख रुपये तक रखी गई है।  

Mahindra XUV400 के फीचर

Mahindra XUV400 में 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसे  60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर दिए गए  है। अन्य हाईलाइट में इलेक्ट्रिक सिंगल पेन सनरूफ, वॉइस एसिस्ट, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक एडजेस्टेबल ORVM, डुएल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, पीछे की यात्रियों के लिए भी एसी वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग सर्किट दिया गया है।  

Mahindra XUV400

Mahindra XUV400 के सेफ्टी फीचर   

Mahindra XUV400 में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें विशेष तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, कॉर्निंग ब्रेक कंट्रोल, हिल हॉल एसिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा के साथ ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलता है।  

Mahindra XUV400 चार्जिंग

महिंद्रा XUV400 में कुल तीन चार्जिंग विकल्प दिए गए है। 50 किलोवाट DC फास्ट चार्जिंग बैट्री पैक को केवल 50 मिनट में ही 0 से 80% तक चार्ज करती है। इसके अलावा 7.2 किलो वाट का चार्जर इसे पूर्ण चार्ज करने में 6.5 घंटे का समय लेता है, वहीं 3.3 किलोवाट डोमेस्टिक चार्जर पूरी बैटरी चार्ज करने में 13 घंटे का समय लेता है।  

पावर और स्पीड

महिंद्रा XUV400  इलेक्ट्रिक SUV में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 HP का मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph है। XUV400 में तीन ड्राइविंग मोड हैं जो पावर डिलीवरी और स्टीयरिंग फील को बदल देते हैं। XUV400 EV एसयूवी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 

Mahindra xuv400 logo

बैटरी पैक

Mahindra XUV400 XUV400 EV एसयूवी की बैटरी पॉवर 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 रेटिंग के साथ आती है जो इसे वाटर और डस्ट-प्रूफ बनाती है। भारत में ही इस बैटरी का निर्माण किया जाता है।

ड्राइविंग रेंज

भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के अनुसार Mahindra XUV400 एक बार चार्ज करने के बाद आप इसे 456 किमी चला सकते है। महिंद्रा भी वन पेडल ड्राइविंग की पेशकश कर रहा है ताकि जब ड्राइवर एक्सीलरेटर को बंद कर दे, तो वाहन ब्रेक लगाना शुरू कर दे और इलेक्ट्रिक पावर को ऑटोमैटिक तरीके से जेनरेट हो सके।

डायमेंशन

Mahindra XUV400 XUV400 EV साइज की बात करें तो XUV400 की लंबाई 4,200 mm, चौड़ाई 1,821 mm और ऊंचाई 1,634 mm है। XUV400 में 2,600 mm का व्हीलबेस मिलता है, जो XUV300 के बराबर है। 

Mahindra Bolero पर छूट

कंपनी Mahindra Bolero  दिवाली के इस त्यौहार 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है. पुरानी क्लासिक एसयूवी के B6 ऑप्शनल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है, जबकि स्टैंडर्ड B6 वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक की छूट आपको मिल सकती मिल रही है. B4 वेरिएंट, जो बोलेरो का एंट्री-लेवल वेरिएंट है, पर ₹50,000 की छूट का लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही 20,000 रुपये  की मुफ्त एक्सेसरीज़ भी मिल रही है.

ध्यान दें:  यहां पर दी गयी की छूट की जानकारी दिल्ली और मुंबई पर आधारित है। हो सकता है कि यह छूट आपके शहर पर लागू न हो, और इसके अलावा भी वेरिएंट और रंग विकल्प के आधार पर भी अलग-अलग हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीक के डीलरशिप से संपर्क करें।  

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें