Home देश भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गर्वनर एन रघुराम...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RBI के पूर्व गर्वनर एन रघुराम राजन, राहुल गाँधी से की बातचीत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान से गुजर रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा जिले में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। यात्रा सुबह 10 बजे बामनवास के बाढ़श्यामपुरा टोंड में पहुंचेगी। बुधवार शाम दौसा जिले में लालसोट के बगड़ी गांव चौक में यात्रा का लास्ट पड़ाव है। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा रखी गई है। 

भारत जोड़ो यात्रा में RBI के पूर्व गर्वनर शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को RBI के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन भी शामिल हुए। यात्रा में राहुल गांधी और पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बीच लंबी बातचीत होते हुए देखि गई। यूपीए सरकार में रघुराम राजन को आरबीआई का गर्वनर बनाया गया था। रघुराम राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय (Biography)

16 दिसंबर को यात्रा का 100 दिन पूरा हो जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां राहुल और सभी यात्री सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

हरदोई के निपुण को मिला आर्ट कॉम्पटीशन का सबसे बड़ा अवार्ड “राजा रवि वर्मा सम्मान 2023”

हरदोई: शहर के बावन चुंगी निवासी निपुण सोमवंशी ने" यथा नाम तथा कर्म"उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया. पोट्रेट आर्ट कॉम्पटीशन वर्ग में...

हाई ब्लड प्रेशर ((हाइपरटेंशन) के मरीज खाए यह फल, बिना दवा हाई BP होगा रफूचक्कर

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है. हाइपरटेंशन में हार्ट से शरीर के अन्य भागों तक ब्लड...

किरायेदारों के लिए बुरी खबर: किरायेदारों को अब दोगुना देना होगा बिजली का बिल

हरदोई/HDI Bharat: किरायानामा पर बिजली का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब घरेलू बिल की जगह व्यवसायिक दर से बिल का भुगतान...

फिर नोटबंदी: 2000 के नोट वापस लेगा RBI, 23 मई से शुरू होगी नोट बदलने की प्रक्रिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी करेंसी 2000 के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक के...