होमदेशWeather Update: दिल्ली में आने वाला है मानसून, इन राज्यों में भारी...

Weather Update: दिल्ली में आने वाला है मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 26 जून से एक बार फिर सक्रिय हो रहा है और गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के बचे हुए हिस्सों को कवर करने के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून से 6 जुलाई तक मानसून देश के सभी हिस्सों को कवर कर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून को आंधी के साथ बूंदाबांदी जबकि 28 जून से लगातार 4 दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

एक जुलाई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। यूपी को कवर करने के साथ ही मानसून का अगला पड़ाव दिल्ली है। 27 से 30 जून के बीच मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगले 5 दिन के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, केरल, माहे औऱ लक्ष्य द्वीप में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ में ठीक-ठाक बारिश तथा गुजरात, तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश, यमन और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश का अनुमान है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें