Home देश Sharad Yadav Passed Away: जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन,...

Sharad Yadav Passed Away: जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बेटी ने लिखा, पापा नहीं रहे

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया है। गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव अपनी अंतिम सांस ली। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने उनके निधन की जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शरद यादव ७५ वर्ष के थे.

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे।’ मिली जानकारी के अनुसार, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। शरद यादव के निधन से पूरे राजनीतिक के गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

शरद यादव का पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने बताया, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राज कमल राव ने बताया उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे। उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Rojgar alert Banner

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जारी किया बयान 
गुड़गांव के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बयान जारी करते हुए कहा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को बेहोशी की हालत में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में इमरजेंसी में लाया गया था। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और ब्लड प्रेसर भी मापने योग्य नहीं था।  

एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उनका सीपीआर किया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें सामान्य नहीं किया जा सका और रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। 

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।