होमदेशबच्ची को बचाने के लिए सांप पर लेट गई माँ, कई बार...

बच्ची को बचाने के लिए सांप पर लेट गई माँ, कई बार काटा फिर भी नहीं हटी

spot_img

KGF का एक चर्चित डॉयलाग है- ‘दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा माँ होती है।’ यह सिर्फ एक फिल्म का डॉयलाग नहीं बल्कि सच्चाई भी है और एक बार फिर से एक माँ ने इसे सच साबित कर दिया। घटना झारखंड की है। यहां के भुरकुंडा में एक माँ अपनी दुधमुंही बच्ची को बचाने के लिए जहरीले सांप तक से भिड़ गई। 

उसने अपनी बेटी पर कोई आंच नहीं आने दी। हालांकि, सांप से लड़ते-लड़ते वह खुद घायल हो गई। सांप ने उसे तीन बार काटा लेकिन उसने सांप को बेटी तक नहीं पहुँचने दिया। अब घायल माँ रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा नलकारी नदी के तट चरण मांझी की पत्नी सरिता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ स्नान करने गई थी। वह बच्ची को नदी किनारे बिठा कर स्नान करने लगी। तभी एक सांप बच्ची की तरफ बढ़ रहा था, जिसे देखकर वह रोने लगी। महिला ने जब यह देखा तो वह मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। 

सांप पर लेट गई माँ 

जब महिला को कुछ समझ नहीं आया, तो वह सांप पर ही लेट गई। इस दौरान महिला को सांप ने तीन बार काटा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिर में सांप वहां से चला गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें