हादसे में 3 लोगो की मौके पर मौत
हरदोई: शाहाबाद थानाक्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरदार नगर बार्डर शहीद पेट्रोल पंप के पास बिती रात कोहरे की चपेट में आकर कई वाहन आपस मे भीड़ गए। शाहजहांपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार जाइलो कार टकरा गई जिसमे तीन लोगो की मौत हो गयी और , पांच घायल हो गए। घायलों का इलाज शाहाबाद सीएचसी में किया जा रहा है। सभी मृतक और घायल शाहजहांपुर के कटरा बाजार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।







