होमशिक्षा/रोजगारUPSSSC PET 2022: PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

UPSSSC PET 2022: PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

spot_img

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET 2022 का इंतजार खत्म हो चुका है। UPSSSC ने दूसरी बार आयोजित की जाने वाले PET के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Hardoi News: बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक समेत 4 शिक्षकों का वेतन रोका

UPSSSC ने PET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। PET 2022 के नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पिछले दिनों आयोग के परीक्षा कैलेंडर में बताया गया था कि PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर को किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें