Homeशिक्षा/रोजगारCurrent Affairs in Hindi Daily | 11 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

Current Affairs in Hindi Daily | 11 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

spot_img

दोस्तों यहां हम आपको प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी के लिए 11 अक्टूबर 2023 के Current Affairs in Hindi Daily की महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है। जिसके माध्यम से आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान और समझ सकते हैं। करंट अफेयर्स से अपडेट रहना हम सबके लिए बहुत ही महतवपूर्ण है इससे हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से रिलेटेड प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

Current Affairs in Hindi Daily 11 अक्टूबर 2023

चलिए जानते है आज के Current Affairs in Hindi Daily के करंट अफेयर्स में क्या महतवपूर्ण जानकारियां छुपी है,:-

  1. अभी हाल ही में ‘UAE’ ने जलवायु परिवर्तन और परमाणु ऊर्जा पर 2023 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की है। यह सम्मलेन 9 से 13 अक्टूबर तक चलेगा.
  2. हाल ही में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया है।
  3. हाल ही में 10 अक्टूबर 2023 को तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति सामिया सुलूहू हसन को जवाहरलाल विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। वह जेएनयू द्वारा इस मानद उपाधि से सम्मानित की जाने वाली पहली महिला बनी है.
  4. हाल ही में 8 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने अनुसंधान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
  6. हाल ही में 9 अक्टूबर को केन्या के केल्विन किप्टम ने शिकागो मैराथन में महज दो घंटे 35 सेकेंड का समय निकालकर पुरुषों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। 
  7. हाल ही में जारी हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ के अनुसार मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय की सूची में शीर्ष स्थान पर है।
  8. अभी हाल ही में ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की प्रसिद्ध मिठाईरसबली को GI टैंग दिया गया है।
  9. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य का अयोध्या शहर पहला सौर शहर बनेगा।
  10. हाल ही में इगा स्विएटेक ने टेनिस चाइना ओपन 2023 का खिताब जीता है।
  11. हाल ही में टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने ’28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023′ में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
  12. हाल ही में 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्राप्त हुआ है।
  13. हाल ही में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई पुस्तक द बुक ऑफ लाइफ: माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस लॉन्च की है।
  14. हाल ही में संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को 2022-23 के लिए ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। 
  15. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य ने गांगेटिक डॉल्फिन को राजकीय जलीय पशु घोषित किया है।
  16. हाल ही में यस बैंक ने ‘ONDC नेटवर्क गिफ्ट कार्ड लॉन्च किया है।
  17. हाल ही में भारत और स्विट्जरलैंड देश ने अपने 75 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाया है।
  18. हाल ही में त्रिपुरा राज्य में नीर महल जल महोत्सव का आयोजन किया गया है।
  19. हाल ही में बानी वर्मा को ‘भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ (BHEL) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है
  20. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार प्रयाग पोर्टल’ लॉन्च किया है।

तो दोस्तों यह थी Current Affairs in Hindi Daily में आज का हिंदी करंट अफेयर्स उम्मीद करता हूँ आपको दी गयी जानकारी आपको पसंद आएगी और काम भी आएगी.

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें