Nepal Plane Crash: काठमांडू में एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवारों में से 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई है। पीटीआई के मुताबिक, सौर्य एयरलाइन्स (Shaurya Airlines) का CRJ200 प्लेन सुबह लगभग 11 बजे हादसे का शिकार हुआ। इस फ्लाइट की यात्रा काठमांडू से पोखरा की जा रही थी।
त्रिभुवन एयरपोर्ट को उसकी उच्च ऊंचाई के कारण सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है। इस हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे।
बताया जा रहा है कि विमान बॉम्बाडियर CRJ-200ER था जिसे साल 2003 में बनाया गया था। इस विमान को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था। एयरलाइंस ने कहा है कि विमान पोखरा जा रहा था ताकि मरम्मत के बाद उसका टेक्निकल इंस्पेक्शन हो सके। विमान ने रनवे 2 से टेक ऑफ किया था और रनवे 20 पर ही क्रैश कर गया।
2023 में यति एयरलाइंस का विमान भी हादसे का शिकार हुआ था। 15 जनवरी 2023 को नेपाल में काठमांडू से 205 किलोमीटर दूर पोखरा में मौसम और तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ी प्लेन दुर्घटना हुई थी। इस प्लेन में 72 यात्री थे, जिनमें से 68 की मौत हो गई थी। इनमें 5 भारतीय भी शामिल थे। प्लेन लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया था।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने दरोगा और कांस्टेबल को किया सस्पेंड
- Hardoi News: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
- Vivo Y78t स्मार्टफोन 12GB तक रैम के साथ हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत