होमविदेशPitch Black Exercise 2022: ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंचे भारत के सुखोई विमान?

Pitch Black Exercise 2022: ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंचे भारत के सुखोई विमान?

spot_img

Pitch Black 2022: विदेशी आसमान में ताकत दिखाने के लिए भारतीय वायुसेना के चार सुखोई लड़ाकू विमान और दो सी -17 ग्लोबमास्टर- III ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में उतर चुके हैं। ये सभी लड़ाकू विमान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेंगे। बता दें यह युद्धाभ्यास 19 अगस्त से लेकर 8 सितंबर 2022 तक होगा। इस युद्धाभ्यास में भारत-अमेरिका समेत 17 देश भाग ले रहे हैं। जिनके 2500 जवान और 100 लड़ाकू विमान अलग-अलग तरह के मिशन में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते यह युद्धाभ्यास चार साल बाद हो  रहा है।

क्या है यह Pitch Black युद्धाभ्यास

यह युद्धाभ्यास हर दो साल में आयोजित किया जाता है। इस बार अभ्यास का आयोजन रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स कर रहा है और यह यहां के डार्विन शहर में हो रहा है। भारत के अलावा इस अभ्यास में जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।

क्या है Pitch Black उद्देश्य

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य मुख्य रूप से चीन के खिलाफ लामबंद होना है। इसके अलावा  क्वाड (QUAD) देशों (अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया) में रिश्तों को और मजबूत करने की कवायद है। चीन इस ग्रुप का विरोधी रहा है। बता दें कि इस बार दक्षिण चीन सागर के पास चीन जिस तरह से ताइवान को घेरकर युद्ध अभ्यास कर रहा है ऐसे में पिच ब्लैक (Pitch Black) युद्धाभ्यास बहुत अहम माना जा रहा है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें