होमहरदोईहरदोई : मार्गों की दशा सुधार के लिए जल सत्याग्रह कर किसानों...

हरदोई : मार्गों की दशा सुधार के लिए जल सत्याग्रह कर किसानों ने गोमती के पुल पर लगाया जाम

spot_img

हरदोई: पिहानी क्षेत्र के कुल्लाहवर घाट के गोमती नदी में किसानों ने जल सत्याग्रह कर सरकार पर हमला बोला। इस दौरान सीतापुर जिले से कोई भी अधिकारी न पहुंचने से नाराज किसान उग्र हो गए। सीतापुर-महोली-पिहानी मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि पिहानी कोतवाल महेश चंद्र, हलका इंचार्ज कृष्ण बली के पहुंचने से किसानों का गुस्सा कुछ शांत हुआ। जल सत्याग्रह के दौरान क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा छाया रहा।

हरदोई : पुलिस की अभद्रता से नाराज महिलाओं ने सड़क पर लेट काटा हंगामा

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला, प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान, सदर तहसील अध्यक्ष भोले सिंह, शाहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा, रफ्फन प्रधान, वशीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी अतुल दीक्षित, बबलू यादव समेत कई किसानों ने गोमती नदी में जल सत्याग्रह किया। सीतापुर प्रशासन के अधिकारियों के समय से न पहुंचने से नाराज किसानों ने कुल्हावर पुल पर जाम कर दिया। परिणाम स्वरूप पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी समझाने के बाद किसानों ने रास्ते को खोला।

पंचायत चुनाव : बकाएदारों का रद्द होगा नामांक

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पिहानी से चड़रा मार्ग, कुल्लावर घाट से हिंदू नगर होते हुए सहादत नगर मार्ग व जर्जर मार्गों को एक माह में मरम्मत न कराने पर बड़ा आंदोलन करने की धमकी दी। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने चड़रा से पिहानी मार्ग पर ओवरलोडेड गन्ना भरे ट्रकों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ओवरलोडिंग प्रशासन बंद करें। गन्ने की ओवरलोडिंग होने के कारण कई सड़क हादसे हुए हैं।

हरदोई : अवैध संबंधों के चलते पति को जिंदा जलाया

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें