Homeहरदोईसब्जी मंडी व किराना मंडी में नगर पालिका परिषद हरदोई की टीम...

सब्जी मंडी व किराना मंडी में नगर पालिका परिषद हरदोई की टीम तथा पुलिस बल के साथ साफ-सफाई का निरीक्षण किया गयाः-अपर जिलाधिकारी

हरदोई : अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया है कि आज नगर पालिका हरदोई के वार्ड संख्या 17 स्थित सब्जी मंडी व किराना मंडी में नगर पालिका परिषद हरदोई की टीम तथा पुलिस बल के साथ साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने बताया दुकानदारों द्वारा जो तखत और पॉलीथिन लगाकर काफी समय से अतिक्रमण कर रखा गया था, उसको आज हटवा दिया गया है। अभियान के तहत लगभग 100 तख्त हटाए गए, हटाए गए तख्तों के उपरांत नीचे मिली गंदगी को नगरपालिका की टीम लगाकर साफ करवाया गया।

admin

ई लोग अपना अतिक्रमण स्वयं हटा रहे हैः-वंदना त्रिवेदी

मंडी में ठाकुर प्लास्टिक की दुकान से 29.50 किलोग्राम प्लास्टिक का जब्तीकरण किया गया तथा रू- 2000 का जुर्माना भी लगाया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से वह किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं करेंगे। अपरजिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र के कई क्षेत्रों में जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। कई लोग अपना अतिक्रमण स्वयं हटा रहे हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना