Homeहरदोईजिलाधिकारी ने बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित गंगा कटरी क्षेत्र की बाढ़ पूर्व...

जिलाधिकारी ने बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित गंगा कटरी क्षेत्र की बाढ़ पूर्व तैयारियों का किया निरीक्षण

spot_img

हरदोई: गंगा एवं गर्रा नदी से हो रहे कटाव की रोकथाम हेतु शासन द्वारा स्वीकृत कटाव निरोधक कार्य की परियोजना के कार्याें मे से जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा गंगा नदी के बांये तट पर स्थित संवेदनशील ग्राम कटरी परसोला, उम्मीदपुरवा एवं घासीरामपुरवा में चल रहें कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

उक्त बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना की लागत 1099.03 लाख जिसमें से कार्याे के सापेक्ष अनुबन्धित लागत रु0 832.71 लाख है। परियोजना के अन्तर्गत कुल 1752 मीटर लम्बाई में कार्य प्रस्तावित किए गये, जिसमें 18 अदद परक्यूपाइन स्पर एवं 05 जियो बैग स्पर के कार्य के साथ नदी के किनारों पर वेटीवियर/चापा घास लगाने का कार्य प्राविधानित किया गया है।

admin

निरीक्षण के दौरान 900 मीटर लम्बाई में टो वाल के निर्माण कार्य एवं 06 परक्यूपाइन स्पर एवं 02 जियो बैग स्पर के निर्माण का कार्य पूर्ण पाया गया। अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर हरदोई, अखिलेश गौतम को बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजना के समस्त कार्य 15 जून 2022 के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

गत वर्ष ग्राम कटरी बिछुइया, कटरी छिबरामऊ, मक्कूपुरवा, गुलाबपुरवा, रघुवीरपुरवा, रामेश्वरपुरवा को कटाव से बचाव हेतु 02 परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य एवं 01 परियोजना ड्रेजिंग की कराई गई थी। गत बाढ़ एवं बाढ़काल के पश्चात पर्वतीय क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ से गत वर्ष के कराये गये कार्याें के परिणामस्वरुप उपरोक्त सभी ग्राम सुरक्षित किए जा सके। उक्त स्थलों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होने कहा कि विगत वर्ष नदी किनारे के गांवों में बाढ़ से बचाव हेतु कराये गये कार्यो के अच्छे परिणाम आये है और इसी को ध्यान में रखते हुए आगे के गांवों को बाढ़ की कटान से सुरक्षित रखने हेतु शासन के निर्देशानुसार ड्रेजिंग कार्य कराया जा रहा है जिससे बाढ़ से कटान की संभावना कम है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharatnews.app

अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर (सिंचाई विभाग) को गत वर्ष कराई गई परियोजनाओं पर बाढ़ के दौरान हुई क्षति की मरम्मत करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश कुमार गौतम द्वारा विगत वर्ष कराये गये ड्रेजिंग कार्य से इन गांवों में बाढ़ नहीं आने पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर निरीक्षण के समय जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें