Home हरदोई श्मशान स्थल पर सारंग मधुमक्खी का हमला, 8 लोग अस्पताल में भर्ती

श्मशान स्थल पर सारंग मधुमक्खी का हमला, 8 लोग अस्पताल में भर्ती

शाहाबाद/हरदोई: नगर के नर्मदा तीर्थ स्थित श्मशान स्थल पर उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आए लोगों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। सारंग मधुमक्खियों के हमले में 12 लोग घायल हो गए। इनमें आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चौक के रहने वाले सराफा व्यवसायी रामभरोसे की अंतिम संस्कार नगर के नर्मदा तीर्थ स्थित श्मशान स्थल पर सोमवार को हुई। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान स्थल पहुंचे थे।

यहां पर अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने आये हुए लोगों पर हमला बोल दिया। इससे श्मशान परिसर में भगदड़ मच गई। कई लोग अपना वाहन छोड़कर भागने लगे। करीब आधा घंटा तक मधुमक्खियां मंडराती रहीं। इसके बाद झुंड दूसरी तरफ उड़ गया। मधुमक्खियों के काटने से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।