Home हरदोई मोडानी घोटाला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस

मोडानी घोटाला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस

पिहानी/हरदोई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिहानी में भारतीय स्टेट बैंक के निकट प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ब्लाॅक स्तरीय प्रदर्शन के दौरान कहा कि अपने पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डलवा रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने पूंजीपति मित्र को कोयला, गैस, बिजली, पानी, सड़क सीमेंट, स्टील, सी-पोर्ट, एयरपोर्ट खरीदने के लिए लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिलवा दिया है। मोदी और अदाणी ने मिलकर यह घोटाला किया है। आशीष कुमार सिंह ने कहा यदि इसकी जांच जेपीसी से कराई जाए तो यह मोडानी घोटाला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा।

वहीं पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान ने कहा कि जबसे मोदी की सरकार बनी है बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए इन्हीं बैंकों से ढाई लाख तक कर्ज नहीं मिला, जबकि अदाणी को ढाई लाख करोड़ मिल गए।

पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान ने कहा कि यही बैंके एक आम आदमी को खाता संचालन में भी सहयोग नहीं करतीं।गरीब मजदूर किसान इन बैंकों के चक्कर काटता रहता है।मोदी जी के इशारे पर अडानी का कर्जा माफ कर दिया जाता है।आम आदमी से कर्ज वसूली के लिए यही बैंक कर्जदार को इस कदर परेशान कर लेते हैं कि वो आत्महत्या करने पर विवश हो जाता है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ पूंजीपति मित्र के लिए काम कर रही है।सभी सरकारी संस्थान अडानी को बेचकर देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला सचिव अचल शुक्ला, सिमौर न्याय पंचायत अध्यक्ष महफूज अहमद, शाहिद खान, छम्मू खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हसीब खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, नर सिंह यादव, आशीष वर्मा, रवि कुमार, अंकित कुमार सिंह, तेज प्रताप यादव, आदि साथी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पत्नी और 4 माह की मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर ली जान, उसके बाद खुद फांसी पर लटका

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मजरा रूदी खेड़ा में पारिवारिक कलह में युवक ने पत्नी और...

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

पिहानी/हरदोई: अदालत के आदेश के पुलिस ने तीन महीने बाद निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...

 लखनऊ, हरदोई समेत आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि-बारिश की प्रबल संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से और राजस्थान के निकट चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते उत्तर प्रदेश में सोमवार को...

बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने जताई कड़ी नाराजगी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।