होमहरदोईकांग्रेस नेता नकुल दुबे ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना, कहा...

कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना, कहा बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी 2 गुनी हो गयी

spot_img

हरदोई: जिले में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने बीजेपी और सपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और केशव प्रसाद मौर्य दोनों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अडानी से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

नकुल दुबे ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से ज्ञान मिल रहा है, उन्हीं दोनों के द्वारा दिए गए ज्ञान से वह ज्ञानित हो रहे हैं। इस देश का वास्तविक मुद्दा अडानी है, यह सब मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य भी उसमें भागीदार हैं.

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता से किये वादे हवाहवाई व जुमले साबित हुए। बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी दो गुनी हो गयी है। मोदी जी खुद के मन की बात तो करते, पूंजीपतियों के हित की बात करते हैं, मगर गरीब मजदूर किसान के मन की बात करने से कतराते हैं।

किसानों की आय दोगुना होने बजाय आधी रह गयी। दो करोड़ नौकरियों के वादा करने वाली मोदी सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है। दस लाख सरकारी पद खाली हैं। पढ़ाई तीन गुना मंहगी हो गई। नोटबन्दी, और जीएसटी ने लाखों छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। 50 लाख नौकरियां गयीं,23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गये।पिछले 8 सालों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, के दाम दोगुना हो गए।इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर, बूथ बूथ जाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि माननीय राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश मे नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम दिया है। कुछ विभाजनकारी ताकतें एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से , एक भाषा को दूसरी भाषा से, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाने के प्रयास करती रहती हैं.

जिलाध्यक्ष ने कहा ऐसी विभाजनकारी ताकतों को कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश ने करार जवाब दिया और समूचा देश मोहब्बत के पैगाम के साथ खड़ा हो गया।हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से माननीय राहुल गांधी जी इस सन्देश को बूथ तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें