होमहरदोईबीआरसी टड़ियावां पर चल रहे निपुण प्रशिक्षण का डायट प्राचार्य व डी...

बीआरसी टड़ियावां पर चल रहे निपुण प्रशिक्षण का डायट प्राचार्य व डी सी ट्रेनिंग ने किया निरीक्षण

spot_img

हरदोई: जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर चल रहे चार दिवसीय निपुण शिक्षक प्रशिक्षण का डायट प्रचार्य व जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने बुधवार को निरीक्षण किया। पंजीकृत 50 प्रतिभागियों के सापेक्ष सभी 50 प्रतिभागी उपस्थित मिले।

दोनों कक्षों में गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा था जिसको देखकर डायट प्राचार्य काफी खुश नजर आये। प्रशिक्षक अभिषेक कुमार मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, रुचि शुक्ला व अनुज सिंह ने विभिन्न सत्रों में बड़े ही रोचक तरीके से चीजों को समझाया।डायट प्राचार्य ने कहा कि ब्लॉक टड़ियावां शीघ्र निपुण ब्लॉक बनकर जनपद को गौरवान्वित करेगा।

प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक होने के नाते निपुण भारत अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी आपकी ही है। हम यदि बच्चों की रुचि को ध्यान में रखकर भाषा व गणित की बुनियाद को मजबूत करते चले तो वह हर एक लक्ष्य स्वयं हासिल करता चलेगा। डायट प्राचार्य के साथ डायट मेंटर उमेश चंद्र ने भी शिक्षकों को प्रेरित किया।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुराने समय मे बड़े-बड़े सेठ लोग पुण्य अर्जित करने के लिए स्कूल खुलवा दिया करते थे जिससे गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सुलभ हो सके किंतु आज के समय मे इन गरीब बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।

हम अपनी पूरी जिंदगी में यदि कम से कम एक बच्चे का भविष्य भी सुधार दिए तो आने वाले समय मे वह हमेशा यादगार बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बी ई ओ शिव सिंह के कुशल नेतृत्व के कारण ब्लॉक टड़ियावां हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है।

ब्लॉक के शिक्षक वास्तव में बहुत मेहनती है। जिनकी मेहनत से विद्यालयों के भौतिक व शैक्षिक परिवेश में काफी सुधार हुआ है। अंत मे सरल एप से सम्बंधित वीडियो भी लोगों को दिखाया गया।

यह भी पढ़ें: गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खाने में भूसा के साथ हरा चारा हर हाल में दिया जायेः-जितिन प्रसाद

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें