होमबिजनेस137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी पहली बार दुनिया...

137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी पहली बार दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों लिस्ट में

spot_img

भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है। 

137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं। 91.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : न्यूड फोटोशूट विवाद पर ढाई घंटे की पूछताछ में पुलिस से क्या बोले रणवीर सिंह!

बर्नार्ड अर्नाल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी, निवेशक और कला संग्रहकर्ता हैं। वह  दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी सामान बेचने वाली कंपन LVMH Moët Hennessy Louis Vuitton SEके सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ हैं।

गौतम अडानी ने 2022 में अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर जोड़े हैं, जो किसी और की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ दिया और पिछले महीने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें