Home हरदोई किसानो को मुर्रा भैंस का सीमेन दिया जाए: पशुधन एवं दुग्ध विकास...

किसानो को मुर्रा भैंस का सीमेन दिया जाए: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री

हरदोई: विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम/उपचार एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में बैठक हुई।

समीक्षा के दौरान पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने बीमारी से बचाव के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। पशुओं के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने में पशु चिकित्सकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तन्मयता से करें।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा निराश्रित गोवंशों के साथ जनपद के सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाए। सभी लोग गाय के गोबर से बने दीपक को जलाये तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों से बचाव के टीके लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि देशी गाय का दूध अमृत के समान होता है।

दूध की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जाए। इसके लिए सेक्सीमन का प्रयोग किया जाए। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि कृषकों को मुर्रा भैंस का भी सीमेन दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...