Home हरदोई महिला डॉक्टर का शव उसके ही अस्पताल में लटका मिला, पति ने...

महिला डॉक्टर का शव उसके ही अस्पताल में लटका मिला, पति ने लगाया हत्या आरोप

शाहाबाद/हरदोई: शाहजहांपुर के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर का शव उसी के अस्पताल में फंदे पर लटका मिला। पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अस्पताल के पार्टनर और उसके दो साथियों ने पत्नी की पीटकर हत्या करने बाद शव को लटकाया है, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पति का कहना है कि अस्पताल में उसके आने-जाने पर रोक थी।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल गांव के रहने वाले मुलायम सक्सेना की 27 वर्षीय पत्नी डॉक्टर रुचि सक्सेना शाहजहांपुर के कांट में अकर्रा रसूलपुर रहने वाले सोनू वर्मा के साझेदारी में हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर खोला था। बुधवार रात उसका शव उसी अस्पताल में फंदे से लटका मिला।

डॉक्टर की मौत पर पुलिस की पूछताछ में उसके पार्टनर सोनू ने बताया कि रात के करीब 11 बजे वह घर चला गया था। देर रात करीब एक बजे उसने रुचि को फोन किया तो उसने उलझन और घबराहट होने की शिकायत कही। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को फोन लगाया तो पता चला कि रुचि केबिन नहीं खोल रहीं।

उसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर रुचि का केबिन अंदर से बंद था। काफी देर बाद जब दरवाजा खोला तो अंदर पंखे से लगे दुपट्टे के सहारे रुचि लटक रही थीं। उस वक्त रुचि की सांस चल रही थी। फंदे से उतार कर ऑक्सीजन दी, लेकिन कुछ देर बाद रुचि ने दम तोड़ दिया।

उधर, संचालिका डॉक्टर के पति मुलायम सक्सेना ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी रुचि और सोनू ने पार्टनरशिप में अस्पताल खोला, लेकिन वहां आने-जाने में उसके ऊपर पाबंदी लगा दी थी। मुलायम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पार्टनर सोनू उर्फ माया प्रकाश वर्मा ने दो साथी विद्यासागर और पंकज के साथ मिलकर रुचि की पीट-पीटकर हत्या की और उसके बाद शव को लटका दिया। कोतवाल हेमंत पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rojgar alert Banner
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...

Hardoi: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में हुयी मौत

पिहानी/हरदोई: पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर रहने वाले 35 वर्षीय मनोज सिंह की दिल्ली से वापस आते समय बस में अचानक तबीयत...