हरदोई : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि अमृत योग सप्ताह (14 जून से 20 जून 2022 तक) मनाया जायेगा। उन्होने बताया है कि 14 जून 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर अमृत योग सप्ताह का शुभारम्भ किये जाने हेतु जनपद के मुख्यालय, तहसीलो, ब्लाको एवं ग्राम पंचायतो में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमे जनपद के सांसद, मंत्री, विधायक एवं अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया जायेगा।
उन्होने बताया है कि कार्यक्रमों में आने वाले योगाभ्यासियों द्वारा अपने घर के सदस्यों एवं अन्य को भी योगा करने हेतु प्रेरित किया जाये। अमृत योग सप्ताह एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियो की फोटो एवं प्रतिभागियो की संख्या का विवरण आयुष कवच एप अथवा ीजजचयध्ध्ंलेंलेीांलंबीण्बवउ पर सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से अपलोड किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि 14 जून 2022 को प्रातः 07.00 बजे से जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर निकाय एवं जनपद मुख्यालय पर अमृत योग सप्ताह के शुभारम्भ हेतु कार्यक्रम रखा गया है। विकास खण्ड हेतु नोडल अधिकारी के रूप में खण्ड विकास अधिकारी एवं नगर निकाय हेतु नोडल अधिकारी के रूप में सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी होंगे।
उन्होने बताया है कि जनपद मुख्यालय पर 14 जून 2022 को प्रातः 07.00 बजे शहीद उद्यान में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। उन्होने जनपद वासियो से अपील की है कि कार्यक्रम में बढ चढ़कर हिस्सा ले। अमृत योग सप्ताह के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कार्यक्रमो का संचालन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि 21 जून 2022 को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो मे, समस्त ब्लाक मुख्यालयो, समस्त नगर निकाय मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो आयोजित होने वाले योगा सत्रों का प्रभावी अनुश्रवण करेंगे। इसके साथ ग्राम पंचायतों हेतु ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सचिव, ब्लाकों हेतु खण्ड विकास अधिकारी, नगर निकायों हेतु अधिशासी अधिकारी एवं तहसील हेतु उप जिलाधिकारीगण हो योगा सत्र आयोजन एवं आयुष कवच एप पर फोटो अपलोड करने हेतु उत्तरदायी बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर 21 जून को अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन गॉधी भवन परिसर में किया जायेगा।
इस हेतु नगर मजिस्टेªट एवं क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। साथ ही उन्होने यह भी बताया है कि राजकीय मेडिकल कालेज हरदोई में 21 जून को अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। एवं गंगा नदी के किनारे बेरिया घाट पर अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसके नोडल अधिकारी प्रभागी निदेशक सामाजिक वानिकी नामित किये गये है।
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi: जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण
- Hardoi: राज्यमंत्री जसवन्त सिंह सैनी ने कहा, यह आपका शहर है इसकी साफ सफाई अवश्य रखे
- Hardoi News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, 9 घायल, तीन गंभीर