HomeहरदोईHardoi News: हादसे के बाद एक्शन: प्रधानाध्यापक सस्पेंड, स्टाफ का वेतन रोका

Hardoi News: हादसे के बाद एक्शन: प्रधानाध्यापक सस्पेंड, स्टाफ का वेतन रोका

Hardoi News: हरदोई जिले के विकास खंड टड़ियावां स्थित जूनियर हाईस्कूल रावल में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब स्कूल की चाहरदीवारी अचानक गिर गई। इस घटना में दो बच्चे घायल हो गए, जिससे स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और भवनों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को मौके पर भेजा और घायल बच्चों का हाल-चाल लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कक्षा 6 के छात्र शिवांश और नदीम को चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उस समय स्कूल खुला नहीं था और बच्चे बाहर खड़े थे, तभी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएसए डॉ. अजित सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है और पूरे स्टाफ का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही, दीवार के निर्माण की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए ने यह भी बताया कि नियम के अनुसार शिक्षकों को स्कूल खुलने से 15 मिनट पहले पहुंचना होता है, लेकिन घटना के समय कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। इस लापरवाही को भी कार्रवाई का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना