Hardoi News: हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक शराब के ठेके पर दो युवकों ने नशे की हालत में केयरटेकर पर हमला कर दिया। इस हमले में केयरटेकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार देर रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 45 वर्षीय फूलचंद्र के रूप में हुई है, जो गांव की गोशाला में केयरटेकर के तौर पर काम करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार को वह चौराहे पर एक किराना दुकानदार को बकाया पैसे देने गया था। उसी दौरान पास के शराब ठेके पर झामखेड़ा गांव के रहने वाले चंदा और उसका दामाद शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब फूलचंद्र ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया।
- यह भी पढ़ें –
- रोहित शर्मा का जीवन परिचय
हमले के बाद घायल फूलचंद्र को परिवार वाले इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक अपने पीछे पत्नी रामबेटी, दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम के अनुसार, पहले आरोपियों पर मारपीट का मामला दर्ज था, जिसे अब गैर इरादतन हत्या की धारा में बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..
- यह भी पढ़ें –
- Hardoi News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो को मारी टक्कर
- Hardoi News: घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में हरदोई अदालत का फैसला
- Hardoi News: एसपी का बड़ा एक्शन







